• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-कार चोरी की वारदात का खुलासा, एक मुल्जिम गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 14, 2026
in Local
0
आबुरोड-कार चोरी की वारदात का खुलासा, एक मुल्जिम गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्रसिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा चोरी, लूट, डकैती की वारदात का खुलासा करने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  बृजेशकुमार वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 30-04-2026 को चंद्रावती में हुई कार चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया।

घटनाः-दिनांक 05-05-2026 को प्रार्थी  महेन्द्रसिंह राजपूत निवासी चंद्रावती ने थाने पर एक रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 29-04-2026 की रात्री में मैंने मेरी अल्टो कार नम्बर RJ-19-CA-1659 को मेरे घर के बाहर खड़ी की थी, दिनांक 30-04-2026 को मैंने मेरे घर के बाहर देखा तो कार वहां पर नही थी। मेरी कार को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इस घटना के सम्बंध में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात मुल्जिम व मोटरसाईकिल की तलाश शुरू की गई।

पुलिस कार्यवाहीः-थाने पर दर्ज सम्पति सम्बंधित अपराध की वारदात का खुलासा करने हेतु थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास में लगे सैकडों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये एवं तकनीकी डाटा संकलित कर विश्लेषण किया गया। संदिग्धों की गतिविधियों पर गोपनीय तरीके से निगरानी रखी गई। घटना करने वाले अज्ञात मुल्जिम के बारे में जानकारी हेतु मुखबीर मामूर कर आसूचना संकलित की गई। पूर्व में सम्पति सम्बंधित अपराध की वारदात करने वालें अपराधियों का अपराधिक रिकार्ड चैक किया किया जाकर उनसे पूछताछ की गई। टीम द्वारा घटना लगातार प्रयास करते हुए घटना करने वाले अज्ञात मुल्जिम को ट्रेस आऊट मुल्जिम थावराराम को गिरफ्तार किया गया है। जिसने प्रकरण की घटना करना स्वीकार किया है, जिससे अग्रिम अनुसंधान जारी है।

नाम पता मुल्जिमः थावराराम पुत्र हंसाराम जाति जाति गरासिया उम्र 19 साल निवासी क्यारिया पुलिस थाना आबूरोङ सदर जिला सिरोही

पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2.  विमला सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3.  विजयसिंह कानि.न. 72 पुलिस थाना आबूरोड रीको (मुख्य भूमिका)
4.  बाबूसिंह कानि.न.742 पुलिस थाना आबूरोड रीको (मुख्य भूमिका)

Previous Post

देसुरी- बुजुर्ग के ब्लाइन्ड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, हत्या मे शामिल एक नाबालिग संरक्षण में दो आरोपी हिरासत में

Next Post

आबूरोड कंटेनर में तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के 402 कार्टन जब्त, एक गिरफ्तार

Next Post
आबूरोड कंटेनर में तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के 402 कार्टन जब्त, एक गिरफ्तार

आबूरोड कंटेनर में तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के 402 कार्टन जब्त, एक गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page