• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-रवीं भील हत्या का आरोपी शिवा गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 15, 2026
in Local
0
आबुरोड-रवीं भील हत्या का आरोपी शिवा गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में,  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  बृजेश कुमार उप अधीक्षक पुलिस वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन तथा  हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबुरोड शहर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण का 10 घण्टे में खुलासा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः-दिनांक 14.07.2026 को दिन में करीब 03 बजे हल्का क्षेत्र सरहद कोलीवास लुनियापुरा में दो युवकों के आपसी पुरानी रंजिश को लेकर झगडे में रवि पुत्र छगन जाति भील निवासी कोलीवास लुनियापुरा की झगडे में मृत्यु होने से मृतक की चचेरी बहिन  मोहनी द्वारा पेश रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 248 दिनांक 14.07.2026 धारा 103 (1) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

कार्यवाही पुलिसः-पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण एमओबी व एफएसएल टीम द्वारा करवाया जाकर मृतक की लाश का पोस्टमार्टम करवाया जाकर मृतक की लाश को वारिसान को सुपुर्द की गई प्रकरण में अभियुक्त शिवा पुत्र मोहन दास उम्र 19 साल जाति भील निवासी कोलीवास लुणियापुरा की तलाश हेतु खास मुखबिर मामूर कर आसुचना से व तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर अभियुक्त शिवा को मात्र 10 घण्टे में दस्तयाब कर जुर्म स्वीकृति पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शिवा से प्रकरण के संबंध में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-शिवा पुत्र मोहन दास उम्र 19 साल जाति भील निवासी कोलीवास लुणियापुरा पुलिस थाना आबूरोड शहर जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
1 हरचन्द देवासी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर।
2. ओमप्रकाश हैडकानि न. 422 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
3  महेन्द्रसिंह हैडकानि नं 694 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
4  श्रवण कुमार कानि नं 538 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
5  हिम्मताराम कानि नं 165 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
6  तुषार कानि नं 413 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
7 प्रवीणसिंह कानि नं 883 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
8 निकेशसिंह कानि न. 918 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
9  ओमप्रकाश कानि न. 340 पुलिस थाना आबूरोड शहर।

Previous Post

सिरोही-अवैध बजरी से भरा डंपर व एस्कोर्ट करती कैंपर को जब्त कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Next Post

गुजरात में आयुष्मान कार्ड को सुचारु रूप से लागू करने की मांग तेज,शैलेश घांची ने सरकार को दिया 7 दिन का समय अपने संगठनात्मक पद से इस्तीफा देने पर भी विचार कर सकते है

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page