PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड | सदर थाना क्षेत्र के हनुमान टेकरी के पास गुरुवार रात सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। हादसा रात 11 बजे हुआ। एएसआई भूरी सिंह ने बताया कि यश अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार वह अपने दोस्त ऋषि कुमार पुत्र अंबालाल के साथ कार में आबूरोड से स्वरूपगंज की ओर जा रहे थे। कार ऋषि चला रहा था। हनुमान टेकरी कट के पास ओवरटेक करते समय सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार पलट गई और ऋषि कुमार वाहन से बाहर गिरकर साइड में फंस गया। एंबुलेंस से घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान ऋषि कुमार की मौत हो गई।

