PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद- विरमगाम रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया के 20937, पोरबंदर -मुजफ्फरपुर 27 दिसंबर को पोरबंदर से रवाना होगी वह विरमगाम महेसाणा पालनपुर के रास्ते चलेगी। यह चांदलोडिया स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। 14311, बरेली-भुज रेलसेवा जो दिनांक 27 दिसंबर को बरेली से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाणा-विरमगाम सामाख्याली होकर संचालित होगी। यह रेल चांदलोडिया स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

