PALI SIROHI ONLINE
सरूपगंज । थाना क्षेत्र के सांगवाड़ा में बुधवार देर शाम एक युक्क के साथ 6 लोगों ने मारपीट की। सोने की चेन व 10 हजार नकद लूट लिए। जीप में अगवा कर 5 लाख देने की धमकी देकर छोड़ने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार दिनेश कुमार पुत्र रावाराम जणवा निवासी रूपजीबावसी, संगवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 24 दिसंबर शाम 7 बजे वह मोटरसाइकिल से घर से जा रहा था। बीच रास्ते में रूपजीबावसी टॉवर के पास सामने से एक बाइक आई व उसे रुकवाया। इसी बीच पीछे सेकमांडर जीप आई, उसमें से विक्रम पुत्र मगनलाल जणवा निवासी वाटेरा व अन्य पांच लोग उतरे व आते ही उसे पकड़ लिया व जबरदस्ती उसे कमांडर जीप में डाला। बाद में कमांडर जीप में अगवा करके उसे काछौली के रास्ते उड़वारिया होकर सरगातमाता के पीछे ले गए। जहां विक्रम व उसके साथ आये पांच अन्य व्यक्तियों ने मिलकर उसे लाठी व सरिया से मारपीट की। इस दौरान गले में पहनी उसकी एक तोले की सोने की चेन छीन ली। उसकी जेब में पड़े 10 हजार रुपए ले लिए।

