• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पुलिस ने तीन अवैध बांग्लादेशी महिला नागरिको को चन्द्रावती आबूरोड से किया दस्तयाब

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 11, 2026
in Local
0
पुलिस ने तीन अवैध बांग्लादेशी महिला नागरिको को चन्द्रावती आबूरोड से किया दस्तयाब

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के आदेशानुसार अवैध बांग्लादेशियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के सुपरविजन में पुलिस द्वारा दिनांक 10.08.2026 को चन्द्रावती आबूरोड से पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना अनुसार चन्द्रावती आबूरोड में एक मकान में तीन संदिग्ध महिला 1. सोनिया अख्तर, 2. रजिया बेगम व 3. फरीया खातुन से पुलिस थाना रिको आबूरोड द्वारा प्रारम्भिक पुछताछ में संदिग्ध महिला 1. सोनिया अख्तर पुत्री रिजा डल कोरी उम्र 32 वर्ष धर्म इस्लाम निवासी किरीयानिगंज पुलिस थाना किरयानिगंज जिला ढाका बाग्लादेश, 2. रजिया पुत्री कासिम सरकार उम्र 27 साल धर्म इस्लाम निवासी नारायनगंज, पुलिस थाना कोतुल्ला जिला ढाका बाग्लादेश व 3. फरीया खातुन पुत्री फारूख उम्र 22 साल धर्म इस्लाम निवासी बोगांव पुलिस थाना दिग जिला दिग आसाम बताने पर उक्त संदिग्ध महिला को वन स्टॉप सखी सेन्टर सिरोही में लाया गया तथा आज दिनांक 11.08.2026 को उक्त तीनों संदिग्ध महिलाएं 1. सोनिया अख्तर पुत्री रिजा डल कोरी, 2. रजिया पुत्री कासिम सरकार व 3. फरीया खातुन पुत्री फारूख से जिला विशेष शाखा सिरोही टीम द्वारा प्रारम्भिक पुछताछ की गई पुछताछ के दौरान महत्वपुर्ण जानकारियां प्राप्त होने पर जिला विशेष शाखा सिरोही व संबंधित एजेन्सीयो द्वारा जे.आई.सी. द्वारा विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उक्त संदिग्ध महिला द्वारा अपने आप को बाग्लादेशी होना बताया गया एवं उक्त महिला ने अपना नाम 1. सोनिया अख्तर पुत्री रिजा डल कोरी उम्र 32 वर्ष धर्म इस्लाम निवासी किरीयानिगंज पुलिस थाना किरयानिगंज जिला ढाका बाग्लादेश, 2. रजिया पुत्री कासिम सरकार उम्र 27 साल धर्म इस्लाम निवासी नारायनगंज, पुलिस थाना कोतुल्ला जिला ढाका बाग्लादेश व 3. फरीया खातुन पुत्री फारूख उम्र 22 साल धर्म इस्लाम निवासी नारायनगंज पुलिस थाना कोतुल्ला जिला ढाका बाग्लादेश होना बताया। एक साल पहले अवैध रुप से बिना वैध दस्तावेज बांग्लादेश से भारत में प्रवेश होना बताया। तत्पश्चात् इसके पास बाग्लादेश का पासपोर्ट मिले है एवं भारतीय दस्तावेज भी मिले है, जो भारतीय दस्तावेज जांच के दौरान फर्जी पाये गये, उक्त अवैध बांग्लादेशी महिला को बांग्लादेश प्रत्यावर्तन करने के संबंध में सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग, आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल से समन्वय किया जाकर प्रत्यावर्तन करने की आवश्यक कार्यवाही जारी है। अवैध बाग्लादेशी नागरिको के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पूर्व में भी जिले में रह रही दिनांक 13.07.2026 को दो अवैध बाग्लादेशी महिला को दरितयाब कर निष्कासन की कार्यवाही की गई है एवं दिनांक 03.08.2026 को एक अवैध बाग्लादेशी महिला, दिनांक 08.08.2026 को एक अवैध बाग्लादेशी महिला को दस्तियाब कर निष्कासन की कार्यवाही जारी है।

उक्त अभियान के दौरान आगे भी ऐसे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों/विदेशी नागरिक के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी एवं अवैध बांग्लादेशी नागरिक पाये जाने पर उनके विरूद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जायेगी, आमजन से अपील है कि आपके आसपास में ऐसे कोई संदिग्ध पुरूष / महिलाऐं जिन पर बांग्लादेशी होने का सन्देह हो तो उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम सिरोही के मो.न. 9530431323 पर उपलब्ध करावे।

पुलिस कार्यवाही टीमः-
1. पुखराज, उ.नि.पु. पुलिस थाना रिको आबूरोड।
2. महावीरसिंह स.उ.नि., जिला विशेष शाखा सिरोही।
3. मोहब्बतसिंह स.उ.नि. जिला विशेष शाखा सिरोही।
4. विमला स.उ.नि.पु. पुलिस थाना रिको आबूरोड।
5. अमृत कानि. 1048 जिला विशेष शाखा सिरोही।

Previous Post

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार,बनेगा अत्याधुनिक रेलवे गुड्स शेड

Next Post

नाना थानाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर बेडा में सीएलजी की बैठक ली, सायबर ठगी से बचने के लिए अनजान को ओटीपी ना दे

Next Post

नाना थानाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर बेडा में सीएलजी की बैठक ली, सायबर ठगी से बचने के लिए अनजान को ओटीपी ना दे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page