
PALI SIROHI ONLINE
आबुरोड़/सिरोही-आबूरोड की रीको थाना पुलिस ने लूटेरी दुल्हन गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में दो महिलाएं शामिल हैं। पीड़ित पुष्पकांत उपाध्याय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
14 अप्रैल को पुष्पकांत की शादी शिवगंज में वंदना पटेल से हुई थी। अनवर, वंदना और शांति देवी ने पुष्पकांत से ढाई लाख रुपये लिए। शादी के बाद वंदना दो दिन तक पुष्पकांत के घर रही। 17 अप्रैल की रात वंदना ने खाने में जहरीली वस्तु मिलाकर पुष्पकांत और उनकी मां को बेहोश कर दिया।
इसके बाद वह घर से फरार हो गई। दोनों को बेहोश हालत में पालनपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चम्पावत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने एक सप्ताह तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तलाश की। आरोपियों को मुगलसराय से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अनवर (37) चंदौली का रहने वाला है। शांतिदेवी (47) सोनभद्र की रहने वाली है। वंदना पटेल (23) मूल रूप से रोपड़, सोनभद्र की रहने वाली है और वर्तमान में वाराणसी में रहती है। पुलिस ने तीनों को थाने लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


