• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-होटल में छापा मारा, जुआ खेलते 14 गिरफ्तारः4.17 लाख रुपए जब्त, रीको थाना पुलिस की कार्रवाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 22, 2026
in Local
0
आबुरोड-होटल में छापा मारा, जुआ खेलते 14 गिरफ्तारः4.17 लाख रुपए जब्त, रीको थाना पुलिस की कार्रवाई

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में रीको थाना पुलिस ने होटल पर छापा मारकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 4 लाख 17 हजार रुपए नकद समेत जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की।

रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत ने बताया- पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुजरात से आए कुछ लोग आबूरोड स्थित होटल द हिन्द के एक विला में कमरा किराए पर लेकर बड़े स्तर पर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। होटल के कमरे की तलाशी लेने पर 14 लोग घेरा बनाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने सभी जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और जुआ सामग्री तथा नकदी जब्त कर ली।

इनको किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए जुआरियों में प्रकाशभाई पटेल (48), हरेशभाई पटेल (47), संदीपभाई पटेल (45), कमलेभाई सिंधी (35), प्रकाश पटेल (43), रणुभा राजपूत (41), धर्मेन्द्रकुमार पटेल (46), जिग्नेश पटेल (36), संदीपभाई पटेल (46), विपुलभाई पटेल (38), जगदीश पटेल (42), ललितकुमार सोलंकी (45), तनुजी राजपूत (45) और अजीतकुमार पटेल (33) शामिल हैं। ये सभी गुजरात के मेहसाणा, पाटण और ऊंझा क्षेत्रों के निवासी हैं।

Previous Post

चितौडगढ़ हाइवे पर हादसाः भमरासिया घाटी ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत- बेटा गंभीर घायल

Next Post

तखतगढ-शहरी सेवा शिविर मे लाभार्थियों को किया लाभान्वित

Next Post
तखतगढ-शहरी सेवा शिविर मे लाभार्थियों को किया लाभान्वित

तखतगढ-शहरी सेवा शिविर मे लाभार्थियों को किया लाभान्वित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page