PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-हत्या के प्रयास के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार। डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही, किशोरसिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबूरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा हत्या के प्रयास के मामले पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरणः- दिनांक 14.11.2025 को प्रार्थी श्रीनाथ उपाध्याय पुत्र दयाशंकर उपाध्याय
निवासी शिवाजी कोलोनी गांधीनगर आबूरोड ने उपस्थित थाना होकर पेश की कि दिनांक 04.11.2025 को शाम 05 बजे मेरा पुत्र अंकित हमारे घर से अपने भतीजे को ट्युशन छोडने के लिये डिजल शेड रोड के पास गाधीनगर गया था। रास्ते दीपक बंजारा की चाय की दुकान आगे जैसे ही पहुंचा तब वहां पहले से कैलाश बंजारा पुत्र दिनेश दिनेश बंजारा, दिनेश बंजारा, व उसकी पत्नि मंजु निवासी शिवाजी कॉलोनी व विशाल बंजारा पुत्र बाबु, बंटी उर्फ बंटा, अमित बंजारा पुत्र मोती, मोहनती पुत्र मोती, अजय बंजारा निवासी आकराभट्टा पुत्र बाबु विनीक निवासी आकराभट्टा वाले घात लगाकर बैठे थे तथा मेरे बेटे को जाते हुऐ को आडे फिरकर रोका तथा ईटो, पत्थर व चाकु से मारपीट की उक्त मारपीट में कैलाश ने मेरे पुत्र के मुंह पर चाकु से वार किया तथा दिनेश, मजु, विशाल, बंटी, अंमित, मोन्टी, अजय व विनीक आदि ने ईटों व पत्थर से ताबडतोङ वार कर मारपीट की जिससे उसके सिर मे अंदरुनी चोट आई है व चेहरे पर चाकु के वार से चोट आई है वगैरा रिपार्ट पर प्रकरण संख्या 305 दिनांक 14.11.2025 मामला धारा 115 (2), 126 (2), 3 (3), 109 (1) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः-पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की वारदात कर उक्त मुलजिमान अपनी शकुनत से रूपोश होकर ईधर उधर घूमते रहे जिसको पुलिस टीम द्वारा उक्त मुलजिमानों द्वारा वारदात कर फरार हुये आरोपियों को गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये। मुलजिमान कि तलाश हेतु मुखबीर मामुर किये गये। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से लगातार प्रयास कर मुल्जिम कैलाश, विशाल, अमिल, मोहन्ती, अर्जुन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार मुल्जिमानों के विरूद्ध पूर्व में भी थाना हाजा पर आपराधिक रिकार्ड दर्ज है।
गिरफ्तार मुल्जिमः-
1 कैलाश कुमार पुत्र दिनेश कुमार जाति बंजारा उम्र 28 साल पैशा प्राईवेट धंधा निवासी शिवाजी कॉलोनी गांधीनगर आबूरोड।
2 विशाल पुत्र बाबूलाल जाति बंजारा उम्र 30 वर्ष पैशा चाय की होटल निवासी भाटवास गांधीनगर आबूरोड।
3 अमित कुमार पुत्र मोतीलाल जाति बंजारा उम्र 25 वर्ष पैशा पढाई निवासी स्कूल के पिछे गांधीनगर आबूरोड।
4 मोहन्ती कुमार उर्फ मना पुत्र मोतीलाल जाति बंजारा उम्र 27 वर्ष पैशा मजुदरी निवासी स्कूल के पिछे गांधीनगर आबूरोड।
5 अर्जुन कुमार पुत्र बाबूलाल जाति बंजारा उम्र 28 साल पैशा पढाई निवासी मैन रोड आकराभट्टा थाना आबूरोड सदर।
पुलिस टीमः-
1 श्रवणसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड शहर ।
2 केदार कानि न. 1039 पुलिस थाना आबूरोड शहर
3 राजेन्द्र कानि न. 894 पुलिस थाना आबूरोड शहर
4 बदीनाथ कानि न. 766 पुलिस थाना आबूरोड शहर
5 मालाराम कानि न. 685 पुलिस थाना आबूरोड शहर
6 ओमप्रकाश कानि न. 340 पुलिस थाना आबूरोड शहर
