
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू। माउंट आबू में रविवार शाम नक्की झील में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। मोहनलाल सुखाड़िया उद्यान स्थित सेल्फी प्वाइंट के पास शव को देखा गया।
स्थानील लोगों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर एएसआई राजाराम प्रजापत, हेड कॉन्स्टेबल भगीरथ सिंह और सूचना अधिकारी चन्द्र सिंह पहुंचे। नगर पालिका आपदा प्रबंधन दल ने नाव की मदद से शव को बाहर निकाला।
जांच में मृतक की पहचान विकास नगर माउंट आबू निवासी शनि कोरी (21) पुत्र अनिल कोरी के रूप में हुई है। शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


