PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौङ, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले वांछित मुल्जिम की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व ब्रजेशकुमार वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ रीको के नेतृत्व में दिनांक 30-06-2026 को चंद्रावती, आबूरोङ सें जप्त अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के मामले में वांछित मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाः- दिनांक 30-06-2026 को आबूरोड रिको पुलिस ने चंद्रावती आबूरोङ में एक वर्ना कार नम्बर RJ-38-CA-0061 से 10 किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर तीन मुल्जिम को गिरफ्तार किए गये। इस प्रकरण में वांछित मुल्जिम डोडा पोस्त सप्लायर मालाराम उर्फ मनीष की तलाश कर गिरफ्तार किया गया है
नाम पता मुल्जिमः मालाराम उर्फ मनीष पुत्र देवाराम देवासी निवासी ओड़ा पुलिस थाना कैलाशनगर जिला सिरोही
पुलिस टीमः-
1लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ रीको
2- पुखराज पुलिस थाना आबूरोङ रीको
3- ओमप्रकाश कानि.न. 158 पुलिस थाना आबूरोङ रीको


