• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग:मालिक ने पड़ोसी पर पेट्रोल डालने का आरोप लगाया; पूरी तरह से जली

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 7, 2026
in Local
0
आबूरोड में घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग:मालिक ने पड़ोसी पर पेट्रोल डालने का आरोप लगाया; पूरी तरह से जली

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में घर के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। कार मालिक ने पड़ोसी युवक पर आग लगाने के आरोप लगाए हैं। मौके पर पहुंची दमकल से आग पर काबू पाया गया।

घटना तलहटी इलाके में देर रात करीब 2 बजे की है। कार मालिक दिनेश शर्मा ने अपने पड़ोसी रघुनाथ गर्ग पर आग लगाने का आरोप लगाया है।दिनेश शर्मा ने बताया- उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आबूरोड सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया।

मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी किशन लाल, गौतम बंजारा और पुलिस विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी।आपसी विवाद में आग लगाने के आरोप

दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग में ऊपर रहने वाले रघुनाथ गर्ग ने पेट्रोल डालकर कार में आग लगाई। बताया गया कि दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल की मदद से आग बुझाई। दिनेश शर्मा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

पाली के बिजली घर और टायर शॉप में लगी आगः फायर ब्रिगेड और दुकानदारों ने कुछ ही देर में काबू पाया

Next Post

आबूरोड के सांतपुर में झाड़ियों की बस्ती में लगी आगः ग्रामीणों ने पाया काबू, पशुओं को बचाया; बड़ा हादसा टला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page