• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-भाजपा ने किया विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबुरोड-भाजपा ने किया विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान।*
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबूरोड के पदाधिकारियों ने शहर की विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने के लिए किए गए जनहितकारी कार्यों के उपलक्ष्य में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल ने कहा कि लंबे समय से शहरवासी एक साथ होने वाली विद्युत कटौती की समस्या से परेशान थे।

आमजन की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग ने सिटी फीडर को दो भागों में विभाजित कर एक सराहनीय एवं दूरदर्शी निर्णय लिया है। इस महत्वपूर्ण तकनीकी सुधार से अब पूरे शहर की बिजली एक साथ बाधित नहीं होगी, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी तथा विद्युत आपूर्ति अधिक व्यवस्थित एवं विश्वसनीय बनेगी भाजपा पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिनंदन-पत्र भेंट कर उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति सकारात्मक सोच की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि रखते हुए किए गए ऐसे कार्य जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करते हैं

तथा विकासोन्मुख प्रशासन की कार्यशैली को प्रदर्शित करते हैं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भी शहरहित में किए गए कार्यों की जानकारी साझा करते हुए भविष्य में भी बेहतर एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का विश्वास दिलाया भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबूरोड ने विद्युत विभाग के समस्त अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों के प्रति पुनः हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं एवं  विधुत विभाग के सहायक अभियंता जगदीश चारण एवं अन्य कर्मचारियों का अभिनंदन किया ।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी, देवेंद्र निगम, मंत्री हेमलता कालेरा, सुशीला मेघवंशी, प्रवक्ता रमेश बंजारा, आकाश माली पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous Post

शहादत की रात पाली में गूंजा ‘या हुसैन’: अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब दिखाए, आज शहर में निकलेगा ताजिया का जुलूस

Next Post

मुंडारा में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Next Post
मुंडारा में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

मुंडारा में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page