PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के पास रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल आबूरोड भेजा।
मौके पर मिलीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार
सदर पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक रामनाथ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहांबाइक और एक क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिलींहादसे में बहादुरपुर निवासी भगाराम पुत्र नवाराम गरासिया और जितेंद्र पुत्र नवाराम गरासिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए राजकीय अस्पताल आबूरोड भेजा गया।
मौके पर क्रेटा कार चालक किसना राम पुत्र वीरमाराम मेघवाल (30) मौजूद मिला। वह जामोजी का मंदिर, पोस्ट कबुली, थाना धोरीमना, जिला बालोतरा का रहने वाला है और जीआरपी आबूरोड में कांस्टेबल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित खड़ा कर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

