
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड में नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने डाक बंगले में एक बैठक आयोजित की। नगर अध्यक्ष मोहम्मद असलम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमित जोशी इस दौरान मौजूद रहे। बैठक में जन समस्याओं पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया।
नगर अध्यक्ष मोहम्मद असलम, महामंत्री महबूब भाटी और उपाध्यक्ष शकील कुरैशी ने शहर की समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहर की गलियों में टूटी सड़कें और रूडीप विभाग की लापरवाही से आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अमित जोशी ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और सीवरेज की समस्याओं से आबूरोड के लोग परेशान हैं। नगर सचिव अब्दुल सत्तार और महासचिव रईस कुरैशी ने आवारा पशुओं की समस्या पर कार्रवाई की मांग की।
मोहम्मद अशरफ और हुसैन मोहम्मद ने गंदे पानी की समस्या का मुद्दा उठाया। बैठक में महामंत्री मोहम्मद सफी, उपाध्यक्ष अकबर भाई अलनूर समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने प्रशासन पर दबाव बनाकर इन समस्याओं के समाधान की मांग की।
बैठक में प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, हैदर पठान, रमजान मोहम्मद, अमजद इमरान कुरेशी, कासम खान, अब्दुल सत्तार, नसरुद्दीन, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद अशरफ, हुसैन मोहम्मद, शहीद सहित दर्जनों कमेटी पदाधिकारी उपस्थित थे।