• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आऊवा में कार की चपेट में आए बाइक सवारः तीन घायल, प्राथमिक इलाज के बाद पाली रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 25, 2026
in Local
0
आऊवा में कार की चपेट में आए बाइक सवारः तीन घायल, प्राथमिक इलाज के बाद पाली रेफर

PALI SIROHI ONLINE

आऊवा- जोजावर पुलिस चौकी क्षेत्र में कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पाली के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह हादसा आऊवा के निकट गुड़ा मोकमसिंह और एचपीसीएल के बीच हुई। सूचना मिलते ही जोजावर चौकी प्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।

जोजावर चौकी प्रभारी माधोराम ने बताया कि घायलों में कादु निवासी 22 साल का मनीष बेटा हेमाराम चौधरी, गुड़ा केशरसिंह निवासी 30 साल का संतोष बेटा चुन्नीलाल और संतोष की 3 साल की बेटी गुड्डी शामिल हैं। मनीष अपनी परिचित संतोष और उसकी बेटी को बाइक से उनके गांव ले जा रहा था।

राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस से घायलों को जोजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत और सिर में चोट लगने के कारण, तीनों को आगे के इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बता दे कि पुलिस कार चालक की तलाश की जा रही है।

Previous Post

पिण्डवाड़ा- 49 लाख की 224 ग्राम स्मैक के साथ पुलिसकर्मी गिरफ्तारः प्रतापगढ़ एसपी ऑफिस में तैनात कॉन्स्टेबल निकला ड्रग सप्लायर, कार जब्त

Next Post

करणसिंह उचियारड़ा आशापुरा माता मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रहेंगे, अगली सुनवाई 5 मई को

Next Post
करणसिंह उचियारड़ा आशापुरा माता मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रहेंगे, अगली सुनवाई 5 मई को

करणसिंह उचियारड़ा आशापुरा माता मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रहेंगे, अगली सुनवाई 5 मई को

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page