PALI SIROHI ONLINE
आकोली(दलपतसिंह भायल)
आकोली–बागरा स्टेट हाईवे पर लापरवाही ने ली होनहार युवक की जान
खड़े होने से हुई बाइक दुर्घटना, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
आकोली से बागरा जाने वाले स्टेट हाईवे पर जगह-जगह खड़े होने की गंभीर समस्या एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। इसी लापरवाही के चलते आकोली निवासी होनहार युवक खेताराम प्रजापत का दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। यह हृदयविदारक घटना खेतिया ढाबा–डुडसी प्याऊ रोड के पास उस समय हुई, जब खेताराम प्रजापत बाइक से जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर अचानक खड़े होने के कारण बाइक असंतुलित हो गई, जिससे खेताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद समाचार के फैलते ही आकोली गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
खेताराम प्रजापत को गांव में एक मेहनती, मिलनसार और होनहार युवक के रूप में जाना जाता था। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि स्टेट हाईवे पर लंबे समय से जगह-जगह खड़े होने की समस्या बनी हुई है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि हाईवे की मरम्मत, खड़े होने को हटाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जल्द किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द न सहना पड़े।

