
PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : आषाढ़, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, गुरुवार दोपहर 01:25 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1446, मुस्लिम माह जिलहिज, तारीख 29, सूर्य दक्षिणायन,वर्षा ऋतु, 26 जून। सूर्योदय कालीन नक्षत्र आर्द्रा नक्षत्र प्रातः 08:47 तक, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। ध्रुव योग रात्रि 11:40 तक रहेगा, इसके बाद व्याघात योग रहेगा। बव करण दोपहर 01:25 तक रहेगा, इसके बाद बालव करण रहेगा।ग्रह विचार (प्रातः 05:30) सूर्य-मिथुन, चंद्र-मिथुन, मंगल-सिंह, बुध-कर्क, गुरु-मिथुन, शुक्र-मेष, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 01:30 से 03:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : दक्षिण दिशा-यदि जरूरी हो तो तुलसी का पत्ता खाकर या साबुत सिंका धनिया साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 05:39 से 07:21 तक शुभ का, प्रातः 10:47 से 12:29 तक चर का, दोपहर 12:29 से 03:55 तक लाभ व अमृत का, सायं 05:37 से 07:20 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
शुभाशुभ ज्ञानम् : शुक्र कृत्तिका में दोपहर 12:17 से, उत्तर श्रृंगोन्नति, गुप्त नवरात्र प्रारंभ, मनोरथ द्वितीया व्रत बंगाल ।
आज विशेष : आज गुरुवार को पीले वस्त्र, चने की दाल और गुड़ दान करें, तो गुरु जनित दोष दूर होते हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ध्रुव योग में दूध का दान करना शुभ फलदायी होता है।


