
PALI SIROHI ONLINE
आहोर/अमृत सिंह रावणा-राजपूत। आहोर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद पर भंवरलाल छीपा को नियुक्त किया गया है। छीपा के नगर अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के लोगों में खुशी है। वर्ष 2023 में आहोर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं सरोज चौधरी ने नगर अध्यक्ष बनने पर भंवरलाल छीपा को बधाई दी।छीपा वर्ष 2013 से 2017 तक युवा कांग्रेस के आहोर नगर अध्यक्ष रह चुके हैं।
वहीं आहोर मंडल के महामंत्री पद पर भी रह चुके हैं। छीपा ने नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति देने पर जिला कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे और आहोर में कांग्रेस विचारधारा को जन-जन की विचारधारा में तब्दील करने का पूरा प्रयास करेंगे।
साथ ही आम जन की समस्याओं के समाधान और जरूरतों को लेकर भी सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य जनहित हैं और कांग्रेस की विचारधारा में जनहित सर्वोपरि होता है। कांग्रेस विचारधारा वाले संविधान और लोकतंत्र में पूर्ण श्रद्धा और विश्वास रखते हैं।