PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाने में युवक से मारपीट के मामले में नौ जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
बाली उपखंड के नाना पुलिस थाने में एक युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि आमली निवासी चुनाराम पुत्र नाथाराम गरासिया ने थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि ठंडी बेरी निवासी नारायण पुत्र मेगा गरासिया सहित कुल नौ व्यक्तियों ने एक राय होकर उसके पुत्र के साथ मारपीट की।
पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना अधिकारी देवड़ा ने बताया कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है तथा मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


