• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-पटियाला की डिपल खत्री हत्याकांड में न्याय की मांग, जीणगर समाज ने सौंपा ज्ञापन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 15, 2026
in Local
0
रानी-पटियाला की डिपल खत्री हत्याकांड में न्याय की मांग, जीणगर समाज ने सौंपा ज्ञापन

PALI SIROHI ONLINE

पटियाला की डिपल खत्री हत्याकांड में न्याय की मांग, जीणगर समाज ने सौंपा ज्ञापन
नगराज वैष्णव
रानी। अखिल भारतीय जीणगर समाज एकीकरण महासभा भारतवर्ष एवं समस्त जीणगर समाज की ओर से पंजाब के पटियाला निवासी ड़िपल खत्री की हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि डिपल खत्री की 4 जून 2026 को मोहाली स्थित एक निजी कंपनी में कार्य के दौरान एक सहकर्मी द्वारा चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से जीणगर समाज में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है।


समाज की ओर से प्रशासन से मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रकरण का त्वरित निस्तारण फास्ट ट्रैक कोर्ट में किया जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।


ज्ञापन में कार्यस्थलों पर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस गंभीर मामले में न्याय मिलने से पीड़ित परिवार का विश्वास कायम रहेगा और समाज में कानून के प्रति भरोसा मजबूत होगा।
ज्ञापन की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पंजाब एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री, पंजाब के राज्यपाल, पुलिस महानिदेशक तथा संबंधित जिला प्रशासन को भी प्रेषित की गई। इस अवसर महेशकुमार चीतारा , भरत जीनगर , घिसूलाल चीतारा , हेमराज , प्रदिप चीतारा , भोपाल जीनगर , हिरालाल चीतारा, प्रकाश

Previous Post

पाली में दुकान से 50 हजार के गुटखे-सिगरेट व नकदी भी चोरी

Next Post

आमलिया में मारपीट के मामले में ठण्डीबेरी के 9 लोगो के विरुद्ध नाना थाने में मामला दर्ज

Next Post

आमलिया में मारपीट के मामले में ठण्डीबेरी के 9 लोगो के विरुद्ध नाना थाने में मामला दर्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page