PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले के बाली उपखंड में झोलाछाप डॉक्टरो के खिलाफ चिकित्सा विभाग की कार्यवाही हुई तेज,नाना थाना क्षेत्र के दूदनी ग्राम में झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध मिल रही शिकायतों के बाद वाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेंद्र वागोरिया व बेड़ा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ सुमेर सिंह राव मय जाब्ता दुदनी पहुंचे चिकित्सा टीम के आने की भनक लगते ही क्लिनिक छोड़ फरार हुआ झोलाछाप डॉक्टर झोलाछाप के क्लीनिक से बड़ी मात्रा में दवाइयां भी मिलने की मिल रही है जानकारी
बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेंद्र बागोरिया ने बताया कि बिना डिग्री उपचार करने व बगैर लाइसेंस दवाइयां रखने का मामला झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ करवाया जाएगा दवाइयां को लेकर चिकित्सा टीम पूरी रिपोर्ट बनाकर संबंधित थाने को दवाइयां जप्त करवा कर बंगाली के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया जाएगा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेंद्र बागोरिया ने बताया कि पाली जिला कलेक्टर डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी व पाली मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकास मारवाल के निर्देशन में आगे भी झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी

दुदनी ग्राम में झोलाछाप डॉक्टर से बड़ी मात्रा में दवाइयां मिलने के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि ड्रग्स विभाग क्या कर रहा है झोलाछाप डॉक्टरों के पास इतनी मात्रा में दवाइयां कैसे व कहां से आ रही है इसके जिम्मेदार ड्रग्स विभाग ही जानकारी दे सकते हैं



