PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के बोया ग्राम में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का पाली जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने निरीक्षण कर तहसीलदार जितेंद्र सिंह चंपावत से विभिन्न विभागीय योजनाओं क्रियान्वयन एवं लक्ष्यों को लेकर शिविर में आम जनों की समस्याओं के समाधान में की गई कार्यवाही से अवगत हुए।
बाली पहुंचने पर जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी का अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह,बाली उपखंड अधिकारी दिनेश बिश्नोई,विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा,तहसीलदार जितेंद्र सिंह चंपावत,बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया ने स्वागत कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य की जानकारी दी।
इस दौरान शिविर में पट्टे वितरण पेंशन सत्यापन सहित विभिन्न राजस्व कार्य निपटाए गए वही चिकित्सा विभाग द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर डॉक्टर शुभांशु सुथार ने ग्रामीणों को लाभान्वित किया
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह,उपखंड अधिकारी दिनेश बिश्नोई,तहसीलदार जितेंद्र सिंह चंपावत,विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा,ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया, ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी मोहमद अजरुदीन,सहायक विकास अधिकारी दिनेश गहलोत,ग्राम विकास अधिकारी रवि मोबारसा,पटवारी राहुल कुमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।





