PALI SIROHI ONLINE
बीजापुर ग्राम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को देवासी समाज द्वारा बिसलपुर में आयोजित होने वाले विशाल भजन संध्या एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर विधायक राणावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में संस्कार, श्रद्धा और एकता का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं भजन संध्या जैसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। विधायक राणावत ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से इस पावन आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने तथा आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया।
उन्होंने देवासी समाज द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से आयोजित होने वाला यह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। इस दौरान उन्होंने आयोजन की सफलता एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना भी की।


