PALI SIROHI ONLINE
बीसलपुर दौरे पर रहे विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए अवगत
बाली उपखंड के बीसलपुर ग्राम के दौरे पर रहे बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने विभिन्न सामाजिक, निजी एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।
बीसलपुर के समाजसेवी बजरंग सिंह देवड़ा ने बताया कि विधायक राणावत ने देवाराम मीणा, तारा राम घांची, भूराराम घांची, हतनाराम देवासी एवं मोतीराम देवासी के शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को सांत्वना दी।
दौरे के दौरान विधायक ने भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति, बिजली सप्लाई एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिस पर विधायक ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।


