PALI SIROHI ONLINE
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं के प्रयासों से बना रावणा राजपूत छात्रावास विकास संस्थान फालना का पट्टा।
गोड़वाड़ रावणा राजपूत छात्रावास विकास संस्थान फालना के अध्यक्ष मदन सिंह सोलंकी पूर्व सरपंच घाणेराव ,भीम सिंह सिसोदिया तहसील अध्यक्ष देसूरी, प्रेम सिंह चौहान पूर्व सरपंच फालना गांव, रमेश सिंह सुमेरपुर के सानिध्य में संस्थान कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया।
समाज के प्रवक्ता सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि गोड़वाड़ रावणा राजपूत छात्रावास विकास संस्थान का पट्टा नहीं होने के कारण छात्रावास के विकास कार्य अटके हुए थे
समाज बंधुओं के आग्रह पर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के विशेष प्रयासों और अनुशंसा से राजस्व विभाग द्वारा छात्रावास की भूमिका पट्टा जारी किया गया। पट्टा जारी होने पर रावणा राजपूत छात्रावास विकास संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा बीजापुर पहुच बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का साफा एवं पुष्पहार पहनाकर बहुमांन किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष मदन सिंह सोलंकी ने कहा छात्रावास समाज की धरोहर हैं यहां पढ़ने वाले बच्चे ही कल देश का भविष्य बनेंगे पट्टा की बाधा दूर कर अब हम यहां अत्याधुनिक सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे ताकि छात्र शिक्षा के साथ संस्कार भी सीखें।
इस अवसर पर अमर सिंह परमार घाणेराव, भोपाल सिंह सिसोदिया, प्रभु सिंह परिहार, मदन सिंह भाटी, उगम सिंह पवार, रतन सिंह बेड़ा, भूपेंद्र सिंह बोराणा, रावत सिंह सोलंकी, देवी सिंह राजावत, शंभू सिंह चौहान, देवी सिंह राठौड़, बद्री सिंह चौहान, करण सिंह देवड़ा, कर्मवीर सिंह बेड़ा राजेंद्र सिंह राठौड़, कान सिंह परमार आदि रावणा राजपूत समाज बंधु उपस्थित रहे।

