PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के खौड गांव में पैदल जा रही 48 साल की महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। जिनकी इलाज के दौरान पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार खौड गांव निवासी 48 साल की चौथीदेवी पत्नी मोहनलाल 2 जून को गांव में ही पैदल जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें पेट में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जिनकी उपचार के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। महिला की मौत होने पर उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर रिश्तेदार हॉस्पिटल पहुंचे और मृतका के परिजनों को संभाला। मृतका पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में वेंटिलेशन पर थी।


