• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रायपुर मारवाड़ में 1 घंटे तक हुई बारिशः सड़कों और गलियों में भरा पानी, मंडी में बह गई सब्जियां

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 13, 2026
in Local
0
रायपुर मारवाड़ में 1 घंटे तक हुई बारिशः सड़कों और गलियों में भरा पानी, मंडी में बह गई सब्जियां

PALI SIROHI ONLINE

रायपुर मारवाड़ (ब्यावर)-रायपुर मारवाड़ शहर में शनिवार सुबह अचानक हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। करीब एक घंटे की झमाझम बारिश के कारण शहर की सड़कों और गलियों में पानी भर गया। इसका सबसे ज्यादा असर मेला चौक स्थित सब्जी मंडी में देखने को मिला, जहां किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उनकी सब्जियां पानी में बह गईं।

सुबह करीब 5:30 बजे आसमान में घने बादल छाने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश के कारण शहरके कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य मार्गों और गलियों में पानी भर जाने से आवागमन भी प्रभावित हुआ।

सब्जी मंडी में भर गया पानी

मेला चौक स्थित सब्जी मंडी में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी परिसर में भर गया। सुबह-सुबह सब्जियां लेकर पहुंचे किसानों की कई सब्जियां पानी में भीग गईं। कुछ स्थानों पर सब्जी एजेंटों के स्टालों के बाहर रखी सब्जियां पानी के तेज बहाव में बहती नजर आईं।

अचानक हुई बारिश के कारण मंडी में खरीद-फरोख्त का काम भी कुछ समय के लिए बाधित रहा। किसानों और व्यापारियों ने अपनी सब्जियों को बचाने के लिए उन्हें तत्काल ऊंचे स्थानों पर रखा। बारिश के दौरान मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

जल निकासी की खराब व्यवस्था से बिगड़े हालात

करीब एक घंटे बाद बारिश थम गई और मौसम में सुधार हुआ। बादल छंटने के साथ ही धूप निकलने लगी, जिससे जलभराव धीरे-धीरे कम होने लगा। मौसम साफ होने के बाद व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर लौटे और बाजार की गतिविधियां सामान्य होने लगीं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश से मौसम तो सुहावना होगया, लेकिन जल निकासी की कमजोर व्यवस्था के कारण हर बार ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने प्रशासन से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

Previous Post

सुमेरपुर- अवैध MDMA ड्रग्स 233.16 ग्राम के साथ छावनी निवासी आरोपी नितिन गिरफ्तार

Next Post

आज से बदलेगा मौसमः अगले तीन दिन हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें- इस बार कैसा रहेगा मानसून

Next Post
आज से बदलेगा मौसमः अगले तीन दिन हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें- इस बार कैसा रहेगा मानसून

आज से बदलेगा मौसमः अगले तीन दिन हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें- इस बार कैसा रहेगा मानसून

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page