• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आज से बदलेगा मौसमः अगले तीन दिन हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें- इस बार कैसा रहेगा मानसून

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 13, 2026
in Local
0
आज से बदलेगा मौसमः अगले तीन दिन हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें- इस बार कैसा रहेगा मानसून

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर में लगातार गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में आज से इस गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार से हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।इधर, तीन दिन के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा और लोगों को फिर से गर्मी सताएगी। वहीं पश्चिमी राजस्थान में इस बार मानसून भी सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।

आज शाम से मौसम बदलने की उम्मीद, तापमान भी गिरेगा

मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 जून तक जोधपुर और आस-पास इलाकों में हल्की आंधी और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की माने तो आज शाम या रात से मौसम बदलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार इन तीन दिनों के बाद एक बार फिर से गर्मी का दौर शुरू होगा। जो आगे चार से पांच दिन तक चलेगा। इस बीच नया वेस्टर्न डिस्टर्बेस बनता है तो लोगों को राहत मिल सकती है।

इन तीन दिन के अलर्ट के बाद तापमान 42 डिग्री पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं जोधपुर से सटे फलौदी और जैसलमेर जिले में तापमान 45 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

इस बार सामान्य से कम रहेगा मानसून

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया-राजस्थान में इस बार मानसून सामान्य रहेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिलों की बात की जाए तो इस बार सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है।

Previous Post

रायपुर मारवाड़ में 1 घंटे तक हुई बारिशः सड़कों और गलियों में भरा पानी, मंडी में बह गई सब्जियां

Next Post

जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में कक्षा XI की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

Next Post

जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में कक्षा XI की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page