PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा तखतगढ़
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, जितेन्द्र सिंह वृताधिकारी पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं सवाई सिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली के नेतृत्व में अवैध तस्करी एवं नशा के सौदागरों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करते हुए एवं अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीमः-
1. भवंर सिंह उनिपु पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
2. फुसाराम मुआ न. 610 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
3; दिलीप सिंह मीणा कानि न. 1459 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
4. छोटू सिंह कानि न. 1550 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
5. सुरेश कुमार कानि न. 1828 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
6. केसर सिंह कानि न. 12 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
7. रमेश कुमार कानि न. 829 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
8. राजकुमार कानि न. 413 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
घटना का सारांशः- दिनांक 12.06.2026 को थानाप्रभारी भंवर सिंह उनिपु को पुख्ता इत्तला मिली की कस्बा सुमेरपुर में जाखानगर रोड स्थित कैलाश ट्रासपोट पर अवैध एमडीएम की बडी खेप मिल सकती है, वगैरा ईत्तला विश्वसनीय होने से भवंर सिंह उनिपु मय जाप्ता रवाना होकर कैलाश ट्रासपोर्ट पर पहुंचें तो बाहर खडा एक व्यक्ति गली में भागने लगा जिसको दस्तयाब किया जाकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नितिन पुत्र सतीश कुमार निवासी गली नम्बर 3 रायचंद कालोनी छावणी शिवगंज पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही का होना बताया एवं शख्स नितिन की तलाशी ली गई तो दो थैलीयों में सफेद एवं ब्राउन रंग का धानेदार एवं डलीदार पदार्थ था, जिसको सूंघा एवं चखने से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए की सुगंध आ रही थी, जिस अवैध मादक पदार्थ का इलेक्ट्रॉनिक कांटा से वजन किया गया तो दोनो थैलीयो का कुल वजन 233.16 ग्राम अवैध सिंथेटीक ड्रग एमडीएमए होना पाया गया। प्रकरण संख्या 192 दिनांक 13.06.2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट 1985 में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
मुलजिम का नाम पता;-
नितिन पुत्र सतीश कुमार उम्र 43 वर्ष पैशा व्यापार निवासी गली नम्बर 3 रायचंद कालोनी छावणी शिवगंज पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही

