PALI SIROHI ONLINE
रानी गाँव में शनि मंडल द्वारा शोक सभा तथा प्रार्थना सभा आयोजित कि गई
नगराज वैष्णव
रानी। रानी गांव के शनि मंडल द्वारा स्वर्गीय ललित कुमार वैष्णव, पुत्र भँवरलाल वैष्णव, के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि स्वरूप शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में शनि मंडल के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किए।
शोक सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दिवंगत ललित कुमार वैष्णव का पूरा परिवार भी सभा में मौजूद रहा। उपस्थित लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सभा का वातावरण अत्यंत भावुक रहा और सभी ने स्वर्गीय ललित कुमार वैष्णव के जीवन एवं उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सामाजीक कार्यकरता तथा हसमुख स्वभाव तथा दिलेरी तथा हर काम मे आगे ऐसे व्यक्ति को लोग पल पल याद करेंगे !


