PALI SIROHI ONLINE
नई सड़क निर्माण कार्य का विधायक राणावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
बाली उपखंड क्षेत्र के कुंडाल, बीजापुर एवं बीसलपुर गांवों में निर्माणाधीन सड़क कार्यों का बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक राणावत ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति एवं तकनीकी मानकों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कुंडाल सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि पिंटू गरासिया, बीजापुर सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह राणावत, बीसलपुर के जनप्रतिनिधि, प्रशासक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक राणावत ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके और क्षेत्र के विकास को गति मिले।


