• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ऑपरेशन जागृति- महिला सुरक्षा संकल्प एवं जागरूकता अभियान का शुभारम्भ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 12, 2026
in Local
0
ऑपरेशन जागृति- महिला सुरक्षा संकल्प एवं जागरूकता अभियान का शुभारम्भ

PALI SIROHI ONLINE

ऑपरेशन जागृति- महिला सुरक्षा संकल्प एवं जागरूकता अभियान का शुभारम्भ

पाली, 12 जून। जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 12 जून 2026 को ऑपरेशन जागृति- महिला सुरक्षा संकल्प एवं जागरूकता अभियान का शुभारम्भ राजकीय बांगड अस्पताल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

सोजत ब्लॉक की महिला अधिकारिता कविता सुपरवाईजर ने कार्यक्रम का परिचय देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालको से संबंधित अपराधों मे ंबीएनएस व पॉक्सो एक्ट तथा संवेधानिक एवं कानुनी अधिकारों के बारे मे जानकारी देना, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, महिला सुरक्षा, छेड-छाड, स्टॉकिंग (पीछा करना) एवं राजकॉप सिटीजन एप के बारे में आम जन में जागरूकता लाना है।

जिला कलक्टर द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को संबांेधित करते हुए बताया कि इस जागृति अभियान के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं आपराधिक गतिविधियों पर गहनता से मोनेटरिंग के साथ-साथ उनको जीवन में आगे बढने के लिए विभिन्न योजनाओं से जोडते हुए जागरूक करना तथा आगामी समय में प्रत्येक मौहल्ले व ग्राम में महिलाओं के बीच जाकर संवाद कर महिला चौपाल आयोजन के साथ-साथ उनकी समस्याओ को सुनकर त्वरित निस्तारण करना है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस कार्यक्रम के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जिले भर में अलग-अलग अधिकारियों व कार्मिको को नियुक्त कर महिलाओं एवं बालको की सुरक्षा व जगरूकता संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हे गुडटच-बेडटच, आपातकालीन हेल्पलाईन नम्बर व सार्वजनिक स्थानांे पर छेडछाड व अन्य अपराधों की रोकथाम करना है। इसके साथ ही प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार करवाकर जागरूक किया जाना है।

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सुनील के पंवार ने वर्षपर्यंत चलने वाले इस अभियान में पुलिस प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्रधिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता व अन्य गैर सरकारी संस्थाओ के समन्वय द्वारा जिला स्तर, वृत स्तर व थाना स्तर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमो की विस्तृत रूपरेखा से अवगत करवाते हुए बताया कि इस अभियान के तहत गंाव, मौहल्लो में महिला चौपाल, स्कुल व कॉलेजो में प्रश्नोत्तरी/प्रतियोगिता/कार्यशाला/नुकडनाटक/जन सहभागिता/ मीटिंग, मनचलो के विरूद्ध कार्यवाही, महिला सुरक्षा संबंधी सरकारी केन्द्रो एवं कार्यालयों के बारे में जानकारी एवं प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

कार्यक्रम में मंगलेश चुण्डावत वृत्ताधिकारी पाली ने एनसीएल (न्यू क्रिमिनल लॉ) से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इन कानुनों को लागु करने का उद्देश्य न्याय प्रणाली को न केवल किफायती, सुलभ योग्य बनाना है, बल्कि इसे सरल, सुसंगत भी बनाना है तथा इससे महिलाओं व बच्चो के खिलाफ एफआईआर दर्ज प्रक्रिया भी सहज होगी।

निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी निरमा विश्नोई ने पॉक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी महिला एवं बालिका के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकी उच्च अधिकारियो द्वारा जांच करवाकर उस प्रकरण को सस्ता व सुलभ न्याय दिलवाने में पुलिस प्रशासन पूर्ण सहयोग करता है।
इसी क्रम में कालिका पेट्रोलिंग युनिट से राधारानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी महिला एवं बालिका के साथ में किसी भी सार्वजनिक स्थल, स्कुल व कॉलेज के आसपास यदि कोई मनचला/आवारा या असामाजिक तत्व द्वारा किसी प्रकार की अपराधिक घटना को अन्जाम देते है तो उनकी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाती है।

केन्द्र प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर देवी बामणिया द्वारा पीपीटी के माध्यम से सखी सेन्टर की कार्य प्रणाली एवं प्रदान की जाने वाली निःशुल्क सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
हेड महिला कास्टेबल पार्वती ने गरिमा हेल्प लाईन 1090, हेड कास्टेबल यशपाल ने साईबर सुरक्षा से संबंधित तथा सुमेरदान निरीक्षक पुलिस प्रभारी यातायात ने यातायात संबंधित नियमों व महिला अधिकारिता विभाग से प्रियंका व्यास ने राजस्थान सरकार द्वारा संचालित महिला से संबंधित जानकारी प्रदान की।

इस कार्यशाला में अधिकारीगणों द्वारा ऑपरेशन जागृति अभियान से संबंधित एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन मांगीलाल तंवर व अनीता निपु थानाधिकारी महिला थाना पाली द्वारा किया गया और उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग भागीरथ द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी को सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यशाला में पीएमओ कैलाश परिहार, प्रधानाचार्य एएनएम सेन्टर केसी सेनी व अन्य विभागो से अधिकारीगण व गैर सरकारी संगठन से विमला मंत्री, राधेश्याम भाटी, पुष्पा परिहार तथा साथ ही कार्यक्रम में एएनएम व जीएनएम विद्यार्थीगण, साथिन व अंागनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका उपस्थित रहे।

Previous Post

सुमेरपुर में विनायक कॉरपोरेशन सरसों तेल फैक्ट्री पर छापा, 12,495 किलो तेल सीज, पूर्व में भी हो चूका सैंपल

Next Post

कुंड़ाल,बीजापुर,बीसलपुर गांवो में सड़क निर्माण कार्यों का विधायक राणावत ने किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

Next Post

कुंड़ाल,बीजापुर,बीसलपुर गांवो में सड़क निर्माण कार्यों का विधायक राणावत ने किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page