PALI SIROHI ONLINE
फालना में मारवाड़ प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, कैबिनेट मंत्रियों सहित विधायक ने की अध्यक्षता
फालना। फालना में भारतीय जनता पार्टी मंडल खुडाला फालना द्वारा आयोजित मारवाड़ प्रीमियर लीग 4 का आयोजन बुधवार 10 जून को भव्य आतिशबाजी और ढोल धमाको बेंड बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से एसपीयू स्कूल ग्राउंड फालना में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में शुभारंभ किया गया।

वहीं आयोजन कमेटी ने बताया कि यह ओपन रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 7 दिन चलेगी और इसमें करीब 48 टीम में भाग ले रही है जिसमे राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित अन्य जिलों से खिलाड़ी खेलने आ रहे हैं।
वही भव्य शुभारंभ मे मुख्य अतिथि के रूप मे झाबर सिंह खर्रा कैबिनेट मंत्री स्वायत शासन विभाग राजस्थान, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के साथ बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत मौजूद रहे एवं बाली उपखण्ड अधिकारी दिनेश बिश्नोई,पुलिस अधिकारी पारस चौधरी, नायब तहसीलदार, नगर पालिका खुडाला फालना के अधिशासी अधिकारी विनयपाल जाट के साथ समस्त नगर पालिका स्टाफ भी मौजूद रहा।

वही मुख्य अतिथियों ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और मैदान के पिच पर शुभारंभ मैच में दोनों टीमों के बिच टॉस कर किया वहीं बताया कि खेल को खेल की भावना से खेलें हार व जीत एक खेल का हिस्सा है सभी एकजुटता और शांतिप्रिय खेल खेलें और सभी नागरिकों को पौधे लगाने के साथ पर्यावरण पर विशेष जोर दिया गया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रशंसा करते हुए बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के साथ आयोजन कमेटी व सभी भामाशाह परिवारों का धन्यवाद जताते हुए आभार जताया। कमेटी द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का माला व साफा पहनाकर अतिथि सम्मान मोमेंटो भी दिया।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री भारत त्रिवेदी आयोजन कमेटी के देवेंद्र सिद्धावत,रितेश अग्रवाल, ललित मालवीय,दिनेश पुरी, कुणाल पवार के साथ समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


