PALI SIROHI ONLINE
सिरोही -सिरोही जिले के पिंडवाड़ा तहसील के वीरवाड़ा गांव स्थित जैन मंदिर में शुक्रवार सुबह एक मगरमच्छ घुस गया। इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में उसे धनारी (बनास) डैम में छोड़ा गया।लोगों ने दी वन विभाग को सूचना
जानकारी के अनुसार मंदिर में मगरमच्छ को देखकर लोगों ने तुरंत वन विभाग पिंडवाड़ा को सूचित किया। वन विभाग के रेंजर प्रेम सागर को घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम, जिसमें बनास के नाका प्रभारी मनीष कुमार, वनरक्षक सुरेश विश्नोई, कृष्ण कुमार, रमीला वन मित्र, देवीसिंह, और रेस्क्यू टीम के महेंद्र गर्ग व चुन्नीलाल शामिल थे, वीरवाड़ा गांव पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को पकड़ा और सरकारी वाहन से धनारी (बनास) डैम ले गई। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मगरमच्छ को डैम में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।


