PALI SIROHI ONLINE
रानी-मिनी सहकारी बैंक भवन का लोकार्पण, समाजसेवा में जगावत परिवार का योगदान सराहनीय
नगराज वैष्णव
रानी। स्थानीय क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मिनी सहकारी बैंक भवन का निर्माण समाजसेवी जगावत परिवार के सौजन्य से करवाया गया।
भवन निर्माण में स्वर्गीय हस्तीमल अनोपचंद जगावत परिवार का विशेष योगदान रहा।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंकजकुमार हस्तीमल जगावत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुलतानसिंह वरकाणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भंवरलाल हस्तीमल, प्रशांत कला (एम.डी. पाली पीसीसीबी), किशोरीलाल मेवाडा अधिशाषी अधिकारी पाली PCCb तथा श्रवणसिंह खंगारोत पाली PCCb सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सहकारी संस्थाएं ग्रामीण एवं आमजन के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नए बैंक भवन के निर्माण से क्षेत्र के खाताधारकों एवं ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उपस्थित जनों ने जगावत परिवार की समाजसेवा एवं जनहित कार्यों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।
जबरसिंह , लच्चा राम लचेटा, जुगल किशार शर्मा , कानाराम , राजाराम , भगाराम, सोनाराम , चडपाकसिंह दादई , हंसाराम चौधरी , रमेश L तथा रमेश M, कानाराम चौधरी , रामलाल प्रजापत बीजेपी
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, बैंक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा।


