• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

टीचर को कॉल कर फंदे पर लटकी युवतीः भाई बोला-दोनों 3 माह से साथ में रह रहे थे; गांव से लौट नहीं रहा था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 12, 2026
in Local
0
टीचर को कॉल कर फंदे पर लटकी युवतीः भाई बोला-दोनों 3 माह से साथ में रह रहे थे; गांव से लौट नहीं रहा था

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर जिले के सायला क्षेत्र में बुधवार रात बूंदी जिले की युवती ने किराए के मकान में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना वाली रात आरोपी सरकारी टीचर पर वॉडियो कॉल पर बात होना सामने आया है। मोबाइल रिकॉर्ड व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।चार साल से संपर्क में थे दोनों

पुलिस के अनुसार, ललिता कुमारी मीणा बूंदी जिले के गोठलपुरा की रहने वाली थी। भाई लोकेन्द्र मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि ललिता और धनराज पिछले करीब 4 वर्षों से संपर्क में थे और दोनों के बीच शादी का भरोसा देकर रिश्ता आगे बढ़ा। करीब 3 माह पहले दोनों सायला में किराए के मकान में साथ रहने लगे थे।परिजनों ने धमकाने और प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि कुछ समय पहले ललिता ने बताया था कि धनराज के भाई राजेश मीणा, जो राजस्थान पुलिस में है, उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। परिवार ने सामाजिक स्तर पर समझाने की कोशिश भी की, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी।दावा- घटना वाली रात वीडियो कॉल पर हुई थी बात

घटना वाली रात युवती और टीचर के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत चल रही थी। युवती उसे बुला रही थी, जबकि शिक्षक ने आने से मना कर दिया। आरोप है कि युवती ने कहा कि अगर वह नहीं आया तो वह फांसी लगा लेगी, लेकिन फिर भी बात नहीं बनी और उसने सुसाइड कद लिया।

युवती ने भाई लगाए आरोप, टीचर ने किए खारिज परिजनों ने धनराज और उसके भाई पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं और मामले को सुसाइड का रूप देने की आशंका जताई है। वहीं शिक्षक धनराज मीणा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि युवती उनके साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी और पारिवारिक दबाव के कारण तनाव में थी। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

Previous Post

तहसीलदार पर दुर्व्यवहार, धमकी का आरोप: बार एसोसिएशन ने हटाने की मांग की, राजस्व मंडल को ज्ञापन भेजा

Next Post

पाली-बाइक से गिरे पिता-बेटा, पिता की मौतः सुरायता के पास बाइक बेकाबू होने से हुआ हादसा, बेटा गंभीर हालत में रेफर

Next Post

पाली-बाइक से गिरे पिता-बेटा, पिता की मौतः सुरायता के पास बाइक बेकाबू होने से हुआ हादसा, बेटा गंभीर हालत में रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page