• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तहसीलदार पर दुर्व्यवहार, धमकी का आरोप: बार एसोसिएशन ने हटाने की मांग की, राजस्व मंडल को ज्ञापन भेजा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 12, 2026
in Local
0
तहसीलदार पर दुर्व्यवहार, धमकी का आरोप: बार एसोसिएशन ने हटाने की मांग की, राजस्व मंडल को ज्ञापन भेजा

PALI SIROHI ONLINE

रानीवाड़ा-रानीवाड़ा में तहसीलदार हनुवंतसिंह देवड़ा के खिलाफ बार एसोसिएशन रानीवाड़ा ने तहसीलदार के विरुद्ध कार्रवाई और उन्हें गृह जिले जालोर से तत्काल हटाने की मांग की है। बार एसोसिएशन ने राजस्व मंडल, राजस्थान अजमेर को एक ज्ञापन भेजा है।

इसमें बताया गया है कि 10 जून को अधिवक्ता प्रवीण विश्नोई एक पुनर्विलोकन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने तहसीलदार कार्यालय गए थे। आरोप है कि तहसीलदार ने प्रार्थना पत्र लेनेसे इनकार कर दिया। जब अधिवक्ता ने नियमानुसार प्रार्थना पत्र स्वीकार करने का आग्रह किया, तो उन्हें कथित तौर पर पुलिस मुकदमे और जेल भेजने की धमकी दी गई।

वीडियो भी बनाने का दावा

ज्ञापन में यह भी आरोप है कि तहसीलदार ने अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए कहा कि ऊंचे स्तर तक संपर्क होने के कारण ही वे गृह जिले में पदस्थापित हैं। अधिवक्ता ने इस घटना का वीडियो भी बनाने का दावा किया है।

इस घटना के बाद 11 जून को बार एसोसिएशन रानीवाड़ा की आपात बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के कथित व्यवहार की कड़ी निंदा की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राजस्व मंडल को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।

नियमानुसार कार्रवाई की मांग

बार एसोसिएशन ने ज्ञापन में तहसीलदार की गृह जिले जालोर में नियुक्ति पर भी सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए इसकी जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

बार एसोसिएशन ने राजस्व मंडल अध्यक्ष से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तहसीलदार के विरुद्ध उचित कार्रवाई करनेऔर उन्हें तत्काल जालोर जिले से हटाने की मांग की है।

Previous Post

नाना ग्राम में गरासिया एवं भील समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 30 टीमों ने लिया हिस्सा

Next Post

टीचर को कॉल कर फंदे पर लटकी युवतीः भाई बोला-दोनों 3 माह से साथ में रह रहे थे; गांव से लौट नहीं रहा था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page