PALI SIROHI ONLINE
नाना ग्राम में गरासिया एवं भील समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 30 टीमों ने लिया हिस्सा
बाली उपखण्ड के नाना ग्राम के पीएसबी खेल मैदान में गरासिया एवं भील समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 30 टीमों ने भाग लेकर खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा बाली विधानसभा संयोजक प्रताप सिंह भाटी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में कैलाश गरासिया सरपंच प्रसासक रामपुरा पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,, पूर्व सरपंच कालूराम गरासिया, गरासिया समाज जिला अध्यक्ष उषामा राम, शैतान सिंह झाला, नाना मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष हरयेश सिंह भाटी, एसटी मोर्चा नाना के हेमाराम, वीडीओ थानाराम, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भाई, महावाड़ी अध्यक्ष शैतान भाई तथा पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश भाई उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं तथा खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजबंधु, खेल प्रेमी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन गरासिया विकास समिति द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करना है।


