PALI SIROHI ONLINE
श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली के 75 वर्ष (डायमंड जुबली वर्ष) के तहत 25 से 30 दिसम्बर 2026 के बीच चार दिवसीय या 5 दिवसीय बाली में होगा बाली जैन स्नेह मिलन
श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली के कार्यकारिणी सदस्य की मीटिंग अध्यक्ष श्री नरेन्द्र परमार की अध्यक्षता में क्षेत्रपाल भवन , नवीवाड़ी मुंबई में सम्पन्न हुई। मंडल सचिव विक्रम राठौड़ ने बताया कि मीटिंग में मंडल के 24 कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। मीटिंग का शुभारंभ 3 नवकार मंत्र के साथ हुआ। मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र परमार ने एजेंडा अनुसार अपने विचार रखते हुए मंडल कार्यकर्ता स्नेह मिलन करने का प्रस्ताव रखा जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने 5 जुलाई को मंडल की साधारण सभा एवं कार्यकर्ता मिलन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। परमार ने 21 दिसंबर 2025 को मंडल द्वारा आगाज 25 से 26दिसंबर 2026 के बीच चार दिवसीय या पांच दिवसीय बाली स्नेह मिलन बाली में करने निमित कार्यकारिणी सदस्य बंधुओं के सामने प्रस्ताव रखा। परमार सम्मेलन को लेकर सम और विषम परिस्थिति का जिक्र करते हुए बाली जैन समाज के सम्मेलन को लेकर उत्सुकता को देखते हुए सभी सदस्य बंधुओं से निवेदन किया और कहा कि मंडल द्वारा सम्मेलन के आगाज को लेकर बाली जैन समाज काफी उत्साहित है और समाज चाहता की 2017 के बाद बाली में जैन समाज का कभी स्नेह मिलन बाली में नहीं हुआ। जिसको देखते हुए हमें समाज की भावना को समझते हुए बाली में स्नेह मिलन करना चाहिए और हम सबको समाज हित में सामूहिक प्रयास और समाज के आशीर्वाद से एक कदम आगे बढ़ना चाहिए इस प्रस्ताव को उपस्थित सभी सदस्य बंधुओं ने सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए सम्मेलन की तैयारी करने का आगाज किया।
संरक्षक श्रीपाल कितावत ने सबको सामूहिक प्रयास से स्नेह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए निवेदन किया । सम्मेलन को लेकर रणवीर गेमावत, महेंद्र सिरोया ने भी अपने विचार रखे । परमार ने श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली द्वारा बाली जैन स्नेह मिलन बाली में करने को लेकर ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा एवं ट्रस्ट मंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया । कार्यकर्ता स्नेह मिलन थाने में करने का निर्णय लिया सम्मेलन के लाभार्थी सद्गृहस्थ परिवार की अनुमोदना की।मीटिंग में संरक्षक श्रीपाल कितावत, संरक्षक प्रमोद मुनोयत, संरक्षक पारस कोठारी, संरक्षक रणवीर गेमावत, उपाध्यक्ष हरीश मंडलेशा, उपाध्यक्ष उत्तम पुनमिया,सह सचिव महेंद्र सिरोया, सह सचिव चंद्रेश मेहता, संगठन मंत्री भरत राठौड़, कैप्टन श्रीपाल राठौड़, मनोज राठौड़, प्रचार मंत्री ललित शक्ति, महिपाल राठौड़, भेरूमल राठौड़, धनपत सिरोया,प्रवीण राठौड़,मनोज परमार,रमेश मेहता, वीरेंद्र गेमावत, देवेंद्र परमार, शैलेश कावेडिया उपस्थित रहे।

