PALI SIROHI ONLINE
रानी के युवा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर बने डॉक्टर सौरभ सीतारा पुत्र महेश कुमार मास्टर
नगराज वैष्णव
रानी। कस्बे के लिए गर्व की बात है कि रानी निवासी महेश कुमार अध्यापक चितारा के पुत्र सौरभ चितारा रानी (पाली) ने मुंबई से राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस की पढ़ाई उत्कृष्ट अंकों के साथ पूर्ण कर डॉक्टर बनने का गौरव हासिल किया है।
सौरभ की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता को रानी क्षेत्र के लिए सम्मानजनक उपलब्धि माना जा रहा है। परिजनों ने बताया कि सौरभ ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने सौरभ सितारा को डॉक्टर बनने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। नगराज वैष्णव अशोक अरोडा सुरेश सोनी हितेष गुप्ता भाजपा शहर अध्यक्ष हरीश गेहलोत, हेमांशु प्लोड़, राजेन्द्र अग्रवाल ,मुकेश भंडारी ,ने बधाई दि !

