PALI SIROHI ONLINE
बाली विधायक को सौंपा ज्ञापन, पंचायती राज कर्मचारियों की मांगों के समाधान की उठाई आवाज
बाली। पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संघ के बाली ब्लॉक अध्यक्ष नेकाराम गरासिया एवं जिला प्रतिनिधि लक्ष्मण राम ने संगठन की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत से उनके बीजापुर स्थित निवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने पंचायती राज कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और मांगों से विधायक को अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को राज्य के पंचायती राज मंत्री तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
संघ पदाधिकारियों ने विधायक के सकारात्मक आश्वासन पर आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर जल्द ही उचित कार्रवाई होगी।

