PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
प्रथम चरण में कई जगह अधूरे पड़े नाला निर्माण में बाधा बने विधुत पोल और पाइपलाइन
विधुत विभाग और पीएचडी विभाग की घोर लापरवाही से अधुरे नालो से आमजन परेशानी झेलने को मजबूर
तखतगढ 10 जून (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ मे मैन रोड का सौन्दर्यीकरण और दोनो साइड नाला निर्माण को लेकर नगर के मुख्य चौराहे से लेकर गावई तालाब तक पीछले एक वषॅ से हो रहे निर्माण मे एक और विधुत विभाग व पीएचडी विभाग की घोर लापरवाही भी सामने आई है। जहा प्रथम चरण में निर्माण कार्य में कई जगह अधूरे पड़े नाला निर्माण में विधुत पोल व पाइपलाइन बाधा बने हुए है। जिस की वजह से
अधुरे नालो से आमजन को भारी परेशानीया उठानी पड रही है। साथ ही ठेकेदार द्वारा प्रथम चरण के नाला निर्माण को बिच में कई जगह-जगह अधूरे नाले छोडकर दूसरी साइड का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बुधवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद एक और विधुत विभाग व पीएचडी विभाग की लापरवाही सामने आई कि प्रथम चरण के नाला निर्माण के दौरान जीवन धरा हॉस्पिटल के सामने नाले के पास विधुत पोल बाधा बना हुआ खडा है। रांकावत टेन्ट के पास हाइटेंसन लाइन का टावर बाधा बन चूका है। वही नेहरू रोड तिराए के कोनॅनर पर भी विधुत पोल बाधा बनाकर खडा है। इसी प्रकार नेहरू रोड तिराए के पशु चिकित्सालय साइड मे पीएचडी की पाइपलाइन बाधा बने रहने से कार्य अधूरा पड़ा है। कई वयापारीयो के दुकान के आगे नाला अधुरा रहने कई बार बेसहारा पशु के गिरने की घटना घटित हो चुकी है। साथ ही वयापारीयो का धंधा भी चौपट होने लगा है। ऐसे मे अब कभी भी मानसून की दस्तक से और मुस्किल खडी हो सकती है। व्यापारीयो एव नगरवासीयो की केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एव उपखंड प्रशासन से मांग है। कि मानसून से पहले जगह जगह पहले प्रथम चरण के नाला निर्माण मे बाधा बनाकर खडे विधुत पोलो को तुरंत प्रभाव से हटवाने की कार्रवाई करावे ताकी मानसून से पहले सभी जगह अधुरे नाले का निर्माण हो सके अन्यथा मानसून शुरू होते ही सडको पर पानी बहाव के दौरान किसी प्रकार का कोई हादसा या अनहोनी घटना घटित होने से बच सके। अब देखना यह है। कि क्या प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई करता है। या फिर वही ढाक के पात मामला युही चलता रहेगा।
जल्द हटाएंगे नाला निर्माण मे बाधा बने विधुत पोल
मामले को लेकर जोधपुर विद्युत वितरण निगम के डिस्कॉम तखतगढ़ के सहायक अभियंता विक्रम सिंह पवार ने बताया कि वैसे तो दूसरी साइट में जहां भी नाला निर्माण में बाधा बन रहे विद्युत पोलों को रोजाना हटाया जा रहा है। अगर प्रथम चरण वाली साइट में भी अगर कहीं बाधा बन खडे है तो उनको भी बहुत जल्द हटवाने कार्रवाई करवाते है।
जहा पाइपलाइन बिच आती है तो उनको मजदूरो सै खुदाई करनी होगी – पीएचडी
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पीएचडी तखतगढ़ के कनिष्ठ अभियंता मेजर मेजरसिह ने बताया की वेसे तो जहा रनींग नाला निर्माण कार्य के दौरान कही बिच मे पाइपलाइन आने से टूटती है उसे दुरस्त किया जा रहा है। लेकिन पहले नेहरू रोड तिराए पर मुख्य पाइपलाइन तोडी थी उसे भी दुरस्त किया गया था। और ठेकेदार को पाबंद किया गया कि जहा भी पाइपलाइन बिच मे आती है। तो वहा आप मजदूरो से खुदाई करवाओ लेकिन वो मानने को तैयार नही है कि खुदाई तो जेसीबी मशीन से ही होगी। इस मे हम पाइपलाइन को कैसे हटाए वहा तो मजदूर ही लगाने पडेगे।
1535408958834585020.jpg)

