• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाडोल- प्रधानमंत्री पद के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बाली विधायक राणावत व पदाधिकरियों ने मंदिर में की आरती गायो को खिलाया हरा चारा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 10, 2026
in Local
0
नाडोल- प्रधानमंत्री पद के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बाली विधायक राणावत व पदाधिकरियों ने मंदिर में की आरती गायो को खिलाया हरा चारा

PALI SIROHI ONLINE

मुकेश डाबी/नगराज वैष्णव

मोदी जी के प्रधानमंत्री पद के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक राणावत व भाजपा पदाधिकरियों ने मंदिर में की महाआरती व  पूजा अर्चना गायो को खिलाया हरा चारा

                                    नाडोल : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है वह अब तक के सबसे ज्यादा दिनों तक प्रधानमंत्री बन चुके हैं। इसी खुशी को व्यक्त करने व प्रधानमंत्री  इसी तरह से लोगों की सेवा में अग्रसर राह सकें यह भावना लेकर बुधवार को बाली  विधायक पुष्पैन्द्रसिह राणावत  व भाजपा जिला महामंत्री भरत  त्रिवेदी व  भाजपा पदाधिकारियों ने नाडोल  आशापुरा  माताजी मंदिर  में महाआरती व पूजा अर्चना कर गो शाला मे गायो कच हरा चारा खिलाया गया।

मोदी जी के लिए प्रार्थना की।

उसके बाद नाडोल मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी के नेतृत्व मे  बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत  व अतिथियो का माला व साफा द्वारा सम्मान किया गया ।कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी ने संबोधित किया।

बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र भाई मोदी के रिकॉर्ड 4399 दिनों की यात्रा है “विश्वास से विकास तक, संकल्प से सिद्धि तक और सेवा से राष्ट्र निर्माण तक।”
यह सिर्फ समय का एक आंकड़ा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के अटूट विश्वास, अभूतपूर्व जनसमर्थन और विकसित भारत के संकल्प की गौरवगाथा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में भारत के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय रचते हुए जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति अपने समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
4399 दिनों की यह निरंतर यात्रा करोड़ों गरीबों के जीवन में बदलाव, भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में वृद्धि, आत्मनिर्भरता के संकल्प और नए भारत के निर्माण की कहानी कहती है।
लगातार तीन बार जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर मोदी जी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने हैं। यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, जनविश्वास और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के सामूहिक संकल्प की विजय है

इस अवसर  बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत,जती भगा महाराज, जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी,जिला उपाध्यक्ष संजय बोहरा,जिला मंत्री शक्तिसिंह चौहान, जिला सहकोषाध्यक्ष महिपाल परमार,,बाली मंडल, मनोहरसिंह राव,नाडोल मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी,फालना मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत,मुण्डारा मण्डल अध्यक्ष साकलाराम देवासी,किसान मोर्चा जिला मंत्री अमरपुरी दादाई, प्रधान प्रतिनिधि अमरसिंह राजपुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पुरी  देसूरी, बडोद सरपंच गोविंद पुरी सरथूर, भूपेंद्र सिह जोधा,मुकेशसिह राजपुरोहित, उपप्रधान मानवेन्द्रसिंह पदमपुरा, मंडल महामन्त्री रूपाराम, महेन्द्र लोगेशा,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री वजाराम परमार,जिला अभाव अभियोग सदस्य जगदीशसिंह राजपुरोहित, डाक्टर राजेश राठौड, प्रशासक घीसुलाल मेघवाल, सुखलाल मेघवाल, शेखर मीणा, सोहनलाल जागिंड, वक्तावरमल मादा,मोहनसिंह राजपुरोहित नाडोल,मंडल उपाध्यक्ष भोपालसिंह राजपुरोहित, एडवोकेट मुकेशपुरी, श्ररवणसिह ,मुकेश श्रीमाली,देसुरी मंडल उपाध्यक्ष जगदीशसिंह गहलोत,घनश्यामसिह राजपुरोहित मादा,मदनसिंह  घाणेराव, मीठालाल श्रीमाली, जीएसएस अध्यक्ष जब्बरसिंह  सोलंकी, गणपत चौधरी, घनश्याम छीपा,किस्तूर राठौड  पत्रकार, भारतसिह राव,पदाधिकारी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

बाली-फूड पोइजिंग से बीमार हुए एक परिवार के 11 सदस्य, विधायक राणावतं व BCMO की सतर्कता से समय पर मिला इलाज,सभी को मिली छुट्टी, खेतरली का मामला

Next Post

सुमेरपुर पुलिस ने की अभियान “उमंग-VII” के तहत नाबालिग बच्चों की स्क्रीनिंग कर बालश्रम के विरूद्ध की कार्यवाही

Next Post
सुमेरपुर पुलिस ने की अभियान “उमंग-VII” के तहत नाबालिग बच्चों की स्क्रीनिंग कर बालश्रम के विरूद्ध की कार्यवाही

सुमेरपुर पुलिस ने की अभियान "उमंग-VII" के तहत नाबालिग बच्चों की स्क्रीनिंग कर बालश्रम के विरूद्ध की कार्यवाही

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page