• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली-फूड पोइजिंग से बीमार हुए एक परिवार के 11 सदस्य, विधायक राणावतं व BCMO की सतर्कता से समय पर मिला इलाज,सभी को मिली छुट्टी, खेतरली का मामला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र खेतरली ग्राम पंचायत के कंदावा फली मैं नोनाराम पुत्र हीराराम गरासिया के परिवार के 11 सदस्य खाना खाकर सोए थे कि अचानक उल्टी दस्त होने से 11 सदस्यों की स्थिति गंभीर होने के बाद चिकित्सालय में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई

ठंडी बेरी सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि केसाराम गरासिया व समाजसेवी झनक भान सिंह राठौड़ ने बताया कि एक परिवार के 11 सदस्यों की अचानक तबीयत खराब होने की जानकारी खेतरली सरपंच भूराराम गरासिया द्वारा बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत व बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया को दी जानकारी मिलते ही विधायक व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने तुरंत आधुनिक सुविधा युक्त एंबुलेंस के साथ काकराड़ी चिकित्सालय की चिकित्सा टीम को खेतरली भेजा चिकित्सा टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को निकटवर्ती बेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर सुमेंर सिंह राव के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने 7 महिला सहित 11 लोगों का उपचार किया जिसमें 4 लोगों की स्थिति ज्यादा तबियत खराब होने के चलते उन्हें बाली रेफर किया जहां उपचार कर  दी गई छुट्टी

चिकित्सकों के अनुसार फूड प्वाइजन के चलते एक परिवार के 11 सदस्य उल्टी दस्त से बीमार हुए थे परंतु चिकित्सा टीम द्वारा समय पर उपचार देने के चलते सभी के स्वास्थ्य में जल्द सुधार आया

फूड पॉइजनिंग के चलते वीरम पुत्र फताराम जाति गरासिया उम्र 50 साल,उदी बाई पत्नी सोमाराम उम्र 60 साल,सेतु भाई पत्नी बदाराम उम्र 40 वर्ष,कमली बाई पत्नी रमेश कुमार उम्र 35 वर्ष,निरमा पुत्री रमेश कुमार उम्र 16 वर्ष,डोली बाई पत्नी बिरमाराम उम्र 45 साल,प्रवीण पुत्र सोमाराम उम्र 18 साल,सुरेश पुत्र हुसाराम उम्र 6 वर्ष,दबू कुमारी पुत्री हुसाराम उम्र 4 वर्ष,मानसी पत्नी पूसाराम उम्र 34 वर्ष,पूसाराम पुत्र नोना राम उम्र 36 वर्ष की भोजन खाकर बिगड़ी थी तबीयत

Previous Post

पाली-अवेध बजरी खनन करते ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर एक गिरफ्तार

Next Post

नाडोल- प्रधानमंत्री पद के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बाली विधायक राणावत व पदाधिकरियों ने मंदिर में की आरती गायो को खिलाया हरा चारा

Next Post
नाडोल- प्रधानमंत्री पद के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बाली विधायक राणावत व पदाधिकरियों ने मंदिर में की आरती गायो को खिलाया हरा चारा

नाडोल- प्रधानमंत्री पद के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बाली विधायक राणावत व पदाधिकरियों ने मंदिर में की आरती गायो को खिलाया हरा चारा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page