• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही में 80 लाख रुपए की पेयजल योजना स्वीकृतः ट्यूबवेल निर्माण और पुरानी पाइपलाइन बदलेंगे, कई गांवों को मिलेगा पीने का पानी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-ग्रामीण विकास व पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के प्रयासों से सिरोही जिले के केसरपुरा, बड़गांव, रोवाड़ा और सिलदर रामपुरा में पेयजल योजनाओं के लिए लगभग 80 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। इन परियोजनाओं में ट्यूबवेल निर्माण और पुरानी पाइपलाइन बदलने का कार्य शामिल है।

स्वीकृत राशि में केसरपुरा में पुरानी व दूषित पाइपलाइन बदलने के लिए 9.34 लाख रुपए, बड़गांव में जवाई नदी पर पुरानी राइजिंग मेन पाइपलाइन बदलने के लिए 29.90 लाख रुपए शामिल हैं। इसके अतिरिक्त रोवाड़ा में मौजूदा ट्यूबवेल ढहने के कारण नए ट्यूबवेल निर्माण के लिए 13.59 लाख रुपए और सिलदर रामपुरा में क्षेत्रीय पाइप जल योजना का उत्पादन बढ़ाने हेतु ट्यूबवेल निर्माण के लिए 24.55 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

राज्यमंत्री देवासी ने बताया कि गर्मी के सीजन को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग पर उन्होंने पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से मुलाकात कर इन योजनाओं को स्वीकृत करने का अनुरोध किया था।

पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देशानुसार अब इन कार्यों की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। देवासी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्य शुरू करवाकर क्षेत्रवासियों को राहत दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सिरोही-शिवगंज में पेयजल सुविधाओं के विस्तार और समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श जारी रहेगा।

Previous Post

भीनमाल-पति की मौत का आरोप पत्नी और सास पर, जांच अधिकारी बदलने की मांग

Next Post

नयागांव बांता में पुजारी को लोहे के सरिए मारेः मुंह ढक कर आया था नकाबपोश हमलावर, शोर मचाया तो भागा

Next Post

नयागांव बांता में पुजारी को लोहे के सरिए मारेः मुंह ढक कर आया था नकाबपोश हमलावर, शोर मचाया तो भागा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page