PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र में सोमवार रात को मंदिर परिसर में सो रहे एक वृद्ध पुजारी पर देर रात को बदमाश ने लोहे के सरिए से हमला कर घायल कर दिया। उनके चिल्लाने पर युवक फरार हो गया। घायल पुजारी को इलाज के लिए मंगलवार को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।
हमलावर मुंह ढक कर आया था और सोते हुए पुजारी पर हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो नकाबपोश आरोपी भाग निकला।
61 साल के बुजुर्ग पुजारी पर हमला
जानकारी के अनुसार, पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के नया गांव (बांता) के पास स्थित मंदिर में पिछले करीब 40 सालों से पूजा कर रहे 61 साल के जेपाराम पुत्र मोडाराम पूजा करते हैं। सोमवार रात को वे मंदिर परिसर में सो रहे थे।
मुंह ढक कर आया था हमलावर
रात करीब दो बजे मुंह ढककर एक युवक पहुंचा और सोते हुए वृद्ध पुजारी पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया। जिससे उनके एक पैर ओर एक हाथ में चोटे आई हैं। उनके चिल्लाने पर आरोपी युवक मौके से भाग गया। मंगलवार सुबह वृद्ध पुजारी को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।


