• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल-पति की मौत का आरोप पत्नी और सास पर, जांच अधिकारी बदलने की मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 9, 2026
in Local
0
भीनमाल-पति की मौत का आरोप पत्नी और सास पर, जांच अधिकारी बदलने की मांग

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के भीनमाल थाना के अरण निवासी की 24 मई को हुई संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।

मृतक के भाई मुराराम पुत्र कालाराम भील ने परिजनों के साथ कलेक्टर और एसपी को पत्र सौंपकर दर्ज मामले में स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच अधिकारी बदलने की मांग की है।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो मुख्य गवाहों के बयान दर्ज किए हैं और न ही आरोपियों से गहन पूछताछ की है।

घटना से पहले मां से बात की थी

भाई मुराराम ने बताया- छोटे भाई कपूरा उर्फ कपियाराम ने मौत से ठीक पहले 24 मई को फोन कर अपनी और मां सकीदेवी से बात की थी। फोन पर उसने रोते हुए कहा था-उसकी सासू मां उषादेवी, पत्नी मरसू, साली अनिया और साला कृष्ण कुमार उसे जान से मारना चाहते हैं। उसने गुहार लगाई थी, आप लोग जल्दी आओ और मुझे बचा लो। इसके बाद भाई की लाश घर से दूर जमीन पर संदिग्ध हालत में पड़ी मिली।

हत्या को आत्महत्या करने का आरोप

उन्होंने एसपी को बताया कि मृतक के गले या आसपास कोई रस्सी नहीं थी और न ही पैरों में जूते थे। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत युवक की हत्या की और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटकाने का नाटक किया।

लोकेशन और कॉल डिटेल निकालने की मांग

पीड़ित परिवार ने साले कृष्ण कुमार, सासू उषा देवी और राजूराम के मोबाइल नंबरों की लोकेशन और कॉल डिटेल (CDR) निकालकर गहनता से जांच करने की मांग की है।

जांच अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की

मुराराम ने बताया- उन्होंने 1 जून 2026 को ही भीनमाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, लेकिन घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी वर्तमान जांच अधिकारी द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और न ही मेरे बयान दर्ज हुए हैं।

आरोपी पक्ष बना रहा राजीनामे का दबाव

अब आरोपी पक्ष की ओर से हम पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। मुकदमा वापस न लेने पर हमारे पूरे परिवार को जान से मारने और गंभीर वारदात को अंजाम देने की धमकियां मिल रही हैं। परिवादी ने इस मामले में जांच अधिकारी बदलने की मांग की हैं।

Previous Post

तखतगढ-नाला निर्माण में कई खामियां जगह-जगह अधूरे पड़े नाले आमजन के लिए खडी कर रहे आफत,कई जगह व्यापारी झेल रहे परेशानी मानसून से पहले अधुरे नाले निर्माण की मांग

Next Post

सिरोही में 80 लाख रुपए की पेयजल योजना स्वीकृतः ट्यूबवेल निर्माण और पुरानी पाइपलाइन बदलेंगे, कई गांवों को मिलेगा पीने का पानी

Next Post

सिरोही में 80 लाख रुपए की पेयजल योजना स्वीकृतः ट्यूबवेल निर्माण और पुरानी पाइपलाइन बदलेंगे, कई गांवों को मिलेगा पीने का पानी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page