PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम कुरन के निकट सरली बेरडी कोटिवड़ा ग्राम में तेज गति जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत,घटना सोमवार रात्रि 11व12 बजे के बीच हुई,घटना की जानकारी मिलते ही नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा व सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह राठौर मय जाब्ता घटना स्थल पहुंचे व घायल को नाना चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डॉ राजेश कुमार ने घायल को मृत घोषित कर दिया
सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई सूचना के बाद मृतक के भाई मानाराम पुत्र धर्माराम गमेती निवासी कोटिवाड़ा कुरन को सूचना देकर बुलाया गया मानाराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका भाई सकाराम पुत्र धर्माराम उम्र 32 साल जाति गमेती रात्रि में अपनी बहन पगनु के घर कुरन जा रहा था कि रास्ते में कुरन के समीप तेज गति जिप ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक सवार सकाराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई
सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दुर्घटना के बाद जीप को जप्त कर थाने लाया गया वहीं जीप चालक की तलाश की जा रही है शव का चामुंडेरी मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया


