PALI SIROHI ONLINE
काकराड़ी में श्री वीर हनुमान मंदिर कार्य समिति की बैठक मंदिर के सामने सभा भवन मे हुई आयोजित
बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम काकराडी के निकट चमत्कारी श्री वीर हनुमान मंदिर कार्य समिति की बैठक गलाराम मौर्य की अध्यक्षता मे आयोजित हुई बैठक मे विभिन्न मुद्दो पर विचार विमर्श किया गया जिसमे मंदिर का कार्य पुनः प्रगतिशील लाना तथा बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत से मिलकर मंदिर निर्माण मे सहयोग प्रदान करवाना आदि पर चर्चा की गई।
बैठक मे उपस्थित हुए भक्तो के लिए कमेटी द्वारा भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया।
बैठक मे अध्यक्ष गलाराम मौर्य उपाध्यक्ष पपाराम बेरडी सचिव मुकेश गरासिया कोषाध्यक्ष धिराराम सलाहकार भुताराम, ओदाराम, नरशाराम, अणदाराम महाराज, रमेश प्रजापत बेडा, हरिलाल,चुनाराम,आदि मौजूद रहे


